मुंगेर, अक्टूबर 22 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में दशहरा का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बुधवार की शाम 7 बजे राज बनेली स्मृति बड़ी दुर्गा मंदिर जलालाबाद में स्थापित बड़ी दुर्गा महारानी की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। विसर्जन शोभायात्रा में जगह-जगह श्रद्धालु महिलाओं ने मां की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रतिमा का विसर्जन नारायणपुर गांव के धोबिया पोखर में भक्तिभाव पूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक किया गया। इधर क्षेत्र के मासूमगंज, विक्रमपुर, कमरांय दुर्गा स्थान एवं बदरखा गांव में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन भी देर शाम किया गया। --------- यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : अमरपुर में बड़ी और छोटी दुर्गा मंदिर की प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जनटेटियाबंबर में मां दुर्गा की भा...