Munger News: बड़ी छाता गांव में दो घरों से 20 लाख के जेवरात और नगदी की चोरी
मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के बड़ी छाता गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों को करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी हाथ लगे। पीड़ित गृहस्वामी पूनम कुमारी पति शिवनंदन यादव ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि, उनके घर से 10 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 8 से 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। वहीं दूसरी पीड़िता पुतुल कुमारी पति राजेश यादव ने बताया कि, उनके घर से 1 लाख 73 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब घर के लोग जगे तो उन्होंने देखा कि घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और खिड़की में लगी ईंट टूटी पड़ी थी। कमरे के अंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.