मुंगेर, अगस्त 24 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।शनिवार की देर शाम नगर के मुलुकटांड स्थित प्रसिद्ध बड़ी काली मंदिर परिसर में आगामी दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर पूजा समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्ण देव यादव ने किया। मंदिर के पुजारी निरंजन मिश्र के नेतृत्व में पूजा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, मरम्मत, आकर्षक सजावट, फूलों की सजावट, प्रतिमा निर्माण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग और आपसी भाईचारे के साथ इस वर्ष भी पूजा को सफल बनाया जाएगा। पूजा समिति के सदस्य नितेश मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष माता का आगमन गज पर हो रहा है, जिसे धार्मिक मान्...