मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी की हवेली खड़गपुर इकाई की ओर से नगर के कादरगंज क्षेत्र के बस्ती में सैकड़ों नन्हे-मुन्ने, बच्चे-बच्चियों के बीच कॉपी, पेन सहित विभिन्न प्रकार की पाठ्य सामग्री बांटी गयी। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चे काफी खुश दिखे। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय जाने, अनुशासन का पालन करने, कठिन परिश्रम करने तथा अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित...