मुंगेर, नवम्बर 6 -- बकाया राशि के विवाद में मारपीट और आगजनी Munger News: तारापुर,निसं.। तारापुर थानाक्षेत्र के महेशपुर गांव में बकाया राशि मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और आगजनी तक पहुंच गया। मामले में बिट्टू मंडल ने गांव के 13 लोगों के खिलाफ तारापुर थाना में आवेदन देकर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित बिट्टू मंडल के अनुसार 31 अक्टूबर को राजू पासवान से बकाया रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में राजू पासवान लोहे का रॉड लेकर अन्य लोगों के साथ उनके घर पर पहुंचा और हमला कर दिया, जिससे दाहिनी आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। भगवान पासवान ने भी लाठी से सिर पर प्रहार किया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी लीलो देवी के साथ भी मारपीट की गई। घायल दंपती को इलाज के लिए तारापुर लाया गया,जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपु...