Munger News: बंदरों का आतंक, हमले में बुजुर्ग घायल
मुंगेर, अक्टूबर 24 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 6, 7 और 8 में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदरों के लगातार हमले से सुबह टहलने निकलने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। शनिवार की सुबह गढ़ी ब्राह्मण टोला निवासी दिनेश चंद्र झा रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। घर से करीब दस कदम की दूरी पर पीछे से आए एक बंदर ने उनके दाहिने पैर में काटकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: औराई में बंदर का आतंक, घरों में घुस जा रहे श्री झा ने बताया कि वह रोज की तरह टहलने निकले थे। इसी दौरान अचानक बंदर ने पीछे से हमला कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.