Munger News: फ्लायर या बॉटम- गेंदा की खेती पर किसानों को मिलेगा 50 फीसदी अनुदान
मुंगेर, अक्टूबर 1 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ फूलों की खेती से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। रबी मौसम में किसानों को गेंदा फूल की खेती के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए उद्यान विभाग ने जिले में 50 हेक्टेयर भूमि में गेंदा की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। खेती को बढ़ावा देने के लिए दो कलस्टर बनाए जाएंगे, जहां चयनित किसानों को विभागीय योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। एक हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती के लिए विभाग ने 80 हजार रुपये की इकाई लागत निर्धारित की है। चयनित किसानों को इस लागत पर 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों पर खेती की शुरुआती लागत का बोझ कम होगा और वे फूलों की खेती को आय के अतिरिक्त साधन के रूप में अपना सकेंगे。 यह भी पढ़ें- अब गेंदा फूल की खेती से बढ़ेगी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.