Munger News: फोरलेन पर सीमेंट लदा हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
मुंगेर, सितम्बर 14 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर कल्याणपुर टोल टैक्स के समीप शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना टल गई। भागलपुर से मुंगेर की ओर जा रहा सीमेंट टैंकर लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जमा बाढ़ के पानी में पलट गया। घटना देर रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया।
स्थानीय स्थिति स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाईवा (जिस पर सागर इंटरप्राइजेज लिखा हुआ है) तेज रफ्तार से मुंगेर की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान कल्याणपुर टोल के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से उसका नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित हाईवा सड़क से उतरकर किनारे जमा गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.