Munger News: फोरलेन पर दो हाइवा की टक्कर, एक चालक घायल
मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: बरियारपुर,निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर के पास गुरुवार को फोरलेन सड़क पर दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक हाइवा चालक रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे हाइवा का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक हाइवा पर गिट्टी लदी हुई थी, जबकि दूसरा हाइवा खाली था। हादसे के कारण कुछ देर के लिए फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेर भेजा गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.