Munger News: फोरलेन पर गिट्टी लदे दो ट्रक जब्त, पुलिस को देख चालक फरार
मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर-भागलपुर नवनिर्मित फोरलेन पर गुरुवार को यातायात पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फोरलेन स्थित टोल प्लाजा और बरियारपुर के पास यातायात पुलिस की जांच टीम को देखते ही गिट्टी लदे दो ट्रकों के चालक वाहन सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यातायात डीएसपी प्रभात रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम फोरलेन पर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान भागलपुर की ओर से गिट्टी लदे दो ट्रक आते दिखाई दिए। पुलिस बल को देखते ही चालकों में हड़कंप मच गया और वे वाहनों को छोड़कर भाग निकले। घटना के लगभग एक घंटे बाद वाहनों के मालिक मौके पर पहुंचे, लेकिन वे गिट्टी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.