Munger News: फोरलेन किनारे गंगा के पानी में डूबा पशुपालक, एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश
मुंगेर, सितम्बर 16 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के नीरपुर-बहादुरपुर मार्ग के समीप फोरलेन किनारे मंगलवार दोपहर गंगा के पानी में 42 वर्षीय पशुपालक राजकुमार मंडल डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पानी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की। बाद में बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई गई। सूचना मिलने पर मुंगेर से एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। जानकारी के अनुसार, बरियारपुर दक्षिणी पंचायत की वार्ड संख्या 15 स्थित मिर्जाचक निवासी राजकुमार मंडल मंगलवार दोपहर बकरियां चराने के लिए फोरलेन की ओर गया था। यह भी पढ़ें- Munger News: फोरलेन किनारे गंगा के पानी में डूबा पशुपालक, शव बरामद REV नीरपुर पुलिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.