मुंगेर, अगस्त 27 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेलवे जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (जेएसए) की ओर से जेएसए मैदान में आयोजित दस दिवसीय जेएसए फुटबॉल लीग में बुधवार को 11 स्टार जमालपुर और फुलका टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। रिमझिम बारिश के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंतत: फुलका की टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रामक रणनीति के दम पर 11 स्टार जमालपुर को 1-0 से शिकस्त दी। मैच के शुरुआती दौर से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। पहले हाफ में दोनों ओर से गोल करने के कई प्रयास हुए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Munger News: सारोबाग एलेवन ने वर्कशॉप एलवेन को 4-1 से हराया बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ और मैदान पर मुकाब...