Munger News: फुटपाथ पर दुकानों का कब्जा,तारापुर थानाचौक पर जाम से लोग परेशान
मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना चौक के समीप सुल्तानगंज-देवघर,तारापुर-खड़गपुर मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़क किनारे फुटपाथ पर फल,सब्जी और अन्य सामानों की दुकानें सजने से सड़क संकरी हो गई है। इसके कारण आए दिन वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे दुकानें लगाए जाने से खरीदारी करने वालों के वाहन भी सड़क पर ही रुकते हैं। इससे दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। व्यस्त समय में स्थिति और बिगड़ जाती है। जाम में फंसने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी होती है। वहीं सड़क से सटकर फूटपाथ पर दुकान लगाने से पैदल चलने वाले राहगिरों को भी सुरक्षित रास्ता नहीं मिल पाता है। स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.