मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। स्व. डीपी यादव की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को मुंगेर क्लब में नैनो उर्वरक के प्रयोग पर आधारित खरीफ फसल विचार सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक एवं नैनो कॉपर सहित आधुनिक उर्वरकों के प्रयोग, फसल की आवश्यकता के अनुरूप खाद के इस्तेमाल तथा वैज्ञानिक खेती की तकनीक की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में किसानों के बीच आम और बेल के पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. डीपी यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन से की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: डुमरा में किसान गोष्ठी, वैज्ञानि...