Munger News: फर्श पर बैठाकर ली गई परीक्षा, वीडियो वायरल
मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उच्च विद्यालय अदलपुर, अमारी में छात्रों को फर्श पर बैठाकर परीक्षा लेने का मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही अभिभावकों में नाराजगी फैल गई और मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित पंचायत के मुखिया अरुण कुमार साहु ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनीषा कुमारी से जवाब-तलब किया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनीषा कुमारी ने बताया कि, विद्यालय में बेंच-डेस्क की कमी के कारण कुछ छात्रों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। हालांकि, जानकारी मिलते ही उपलब्ध बेंच-डेस्क पर सभी छात्रों को समायोजित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: परीक्षा में जगह पड़ी कम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.