Munger News: फरीदपुर में गोलीबारी की सूचना से मचा पुलिस-प्रशासन में हड़कंप, वार्डवासी सहमे
मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के फरीदपुर केशोपुर स्थित नगर परिषद वार्ड नंबर 30 में स्वतंत्रता दिवस की रात, बीते शनिवार गोलीबारी की सूचना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता से मामला बढ़ने से पहले ही स्थिति संभाल ली गई। सूत्रों ने बताया कि शनिवार की रात फरीदपुर केशोपुर इलाके में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। हालांकि, मामले को लेकर अब तक किसी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस गोलीबारी की सूचना की वास्तविकता और इसके पीछे के कारणों की जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.