मुंगेर, अक्टूबर 25 -- Munger News: मुंगेर, वरीय संवाददाता। आगामी दो नवंबर को मुंगेर के टाउन हॉल में आयोजित होने वाले फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद की तैयारियों को लेकर रविवार को गार्डन बाजार स्थित जदयू जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सौरभ निधि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की शुरुआत कार्यक्रम प्रभारी एवं जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने की। बैठक में भारत-बांग्लादेश फरक्का जलसंधि के नवीकरण और बिहार के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जदयू नेताओं ने कहा कि 30 वर्ष पहले हुए इस समझौते के कारण बिहार के हितों की अनदेखी हुई है। अब इस संधि पर पुनर्विचार का समय आ गया है। पार्टी बिहारवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसके नवीकरण का विरोध कर रही है। नेताओं ने बताया कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश स...