Munger News: प्लास्टिक मुक्त दुर्गा पूजा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
मुंगेर, अक्टूबर 17 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को प्लास्टिक हटाओ, स्वच्छ खड़गपुर बनाओ, अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त दुर्गा पूजा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। उप मुख्य पार्षद दीपक यादव ने लोगों से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के थैले अपनाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। रेंजर रोबिन आनंद ने कहा कि प्लास्टिक और थर्मोकोल का उपयोग पर्यावरण, मिट्टी, जल स्रोतों और जीव-जंतुओं के लिए नुकसानदायक है। जनभागीदारी से ही प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: प्लास्टिक मुक्त दुर्गा पूजा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान अभियान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.