Munger News: प्रो. मो. शाहिद रजा जमाल बने मुंगेर विश्वविद्यालय के मानविकी संकायाध्यक्ष
मुंगेर, अक्टूबर 9 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मो. शाहिद रजा जमाल (शाहिद रजमी) को मानविकी संकाय का अध्यक्ष (डीन) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीते 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी किया गया था। जारी अधिसूचना के अनुसार, कुलपति की स्वीकृति से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 26 की उपधारा 5 (i) के तहत उनकी नियुक्ति की गई है। वह अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना की प्रतिलिपि बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग, संबंधित उच्च शिक्षा अधिकारियों, विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। ज्ञात हो कि, प्रो. जमाल पिछले कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.