Munger News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नशे में घूम रहा युवक गिरफ्तार
मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप ईस्ट कॉलोनी पुलिस ने नशे की हालत में घूम रहा एक युवक पुलिस गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नयागांव दुर्गा स्थान निवासी नकुल देव पोद्दार के पुत्र कपिल देव पोद्दार के रूप में हुई है। इस बावत एसएचओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर कपिल देव पोद्दार पर पड़ी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोककर जांच की। जांच के दौरान युवक के नशे की हालत में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एएसआई राजीव पासवान के नेतृत्व में की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.