मुंगेर, जुलाई 17 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। प्रमण्डलीय वैश्य महापंचायत, मुंगेर के रजत वर्ष के अवसर पर लल्लू पोखर स्थित सानू जी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक कुमार प्रणय, कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद और महासचिव दीपक कुमार पोद्दार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संगठन की ओर से विधायक कुमार प्रणय को शॉल, माला और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। ​समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि किसी संगठन के गौरवमयी 25 वर्ष पूरे होना उसके अथक परिश्रम और संघर्ष को दर्शाता है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए एकजुटता और संगठन की मजबूती पर बल दिया। मौके पर महासचिव दीपक कुमार पोद्दार ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विधायक से बिहार की उन 9 वैश्य ज...