मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर प्रखंड में पंचायत सचिवों की भारी कमी के कारण ग्रामीण विकास के काम को गति नहीं मिल पा रही है। और आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। सचिवों की घोर कमी से मनरेगा, 15वीं वित्त, आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का निष्पादन में विलम्ब हो रहा है। हवेली खड़पुर प्रखंड की कुल 18 पंचायतों के लिए मात्र 6 पंचायत सचिव ही पदस्थापित हैं। यानी औसतन एक सचिव के जिम्मे 3 पंचायतें हैं। जिला पंचायती राज विभाग ने किसी सचिव को एक पंचायत तो किसी को तीन-तीन पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार सौंप रखा है। लगातार दौड़-भाग और काम के बोझ के कारण सचिव समय पर सभी पंचायतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सचिवों की कमी का सीधा असर पंचायत स्तर के कार्यों पर पड़ा है। मस्टरोल तैयार करने, मज...