Munger News: पौधा संरक्षण को लेकर बने ठोस नीति तभी होगा हरियाली का सपना साकार
मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर में हर साल बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। सड़क किनारे, सरकारी परिसरों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, तालाबों और नहरों के किनारे पौधे लगाए जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि लगाए गए पौधों में से कितने एक, दो और तीन वर्ष बाद भी जीवित रहते हैं?। हर साल पौधरोपण पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। वन विभाग, मनरेगा, जीविका समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पौधे लगाए जाते हैं। पौधरोपण के साथ शुरुआती तीन वर्षों तक पौधों की देखभाल के लिए भी सरकारी राशि खर्च होती है। इसके बावजूद कई जगहों पर पौधे पानी के अभाव, मवेशियों की चराई, गर्मी और उचित निगरानी नहीं होने के कारण सूख जाते हैं। इसको लेकर हिन्दुस्तान की ओर से गुरुवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में कई तरह के सवाल बुद्धिजीवियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.