Munger News: पौधरोपण योजना में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
मुंगेर, नवम्बर 24 -- Munger News: टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड की केशोली पंचायत में मनरेगा पौधरोपण योजना में भाई-भतीजावाद, कमीशनखोरी और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगा है। इस संबंध में केशोली निवासी ललन कुमार ने कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच, दोषियों पर प्राथमिकी और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि, नियम के अनुसार पौधरोपण का लाभ गरीब, अनुसूचित जाति/जनजाति और पात्र सीमांत किसानों को मिलना चाहिए। लेकिन पंचायत रोजगार सेवक ने नियमों को ताक पर रखकर एक ही परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम पर बार-बार योजनाएं स्वीकृत की। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सरकारी कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर एक बिचौलिए को रखा गया है। बिना कमीशन दिए पात्र गरीब लाभुकों की योजना पास नहीं की जाती है। एक ही परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.