मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। पोषण माह के समापन के अवसर पर गुरुवार को जिला प्रोग्राम कार्यालय द्वारा संग्रहालय परिसर में भव्य पोषण मेला सह रेसिपी व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान आईटीसी मुंगेर के सहयोग से बनाई गई आकर्षक रंगोली हर किसी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। मेले में जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने स्थानीय व पौष्टिक 'श्री अन्न' (मोटे अनाज) से बने विभिन्न स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया। सेविकाओं ने आगंतुकों को संतुलित आहार व श्री अन्न के उपयोग से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य ...