मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में एकलव्य राज्य आवासीय खेल फुटबॉल एवं खेलो इंडिया स्माल सेंटर फुटबॉल (बालक व बालिका वर्ग) के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मैदान में सुबह से ही जिले भर से आए युवा खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए खेल विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों और तकनीकी दल की देखरेख में खिलाड़ियों के खेल कौशल, शारीरिक दक्षता, गेंद पर नियंत्रण और मैदान में उनके प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया गया。 यह भी पढ़ें- Munger News: पोलो मैदान में कल होगा एकलव्य व खेलो इंडिया का चयन ट्रायलआवासन और भोजन की रही शानदा...