मुंगेर, अक्टूबर 29 -- बच्चों को पॉक्सो और कानूनी अधिकारों की जानकारी Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत गुरुवार को मॉडल उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण, सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीएलएसए के सचिव दिनेश कुमार ने बच्चों को यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 के प्रावधानों, गुड टच-बैड टच की पहचान तथा यौन उत्पीड़न की स्थिति में उससे निपटने के उपाय बताए। उन्होंने नालसा योजना के तहत बाल विधि सेवा इकाई के माध्यम से उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी भी दी। यह भी ...