मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के भोमासी पुल के समीप पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ जमकर मारपीट किया। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला भोमासी पुल गांव निवासी प्रकाश यादव की पत्नी रंजू देवी ने अपने साथ हुई मारपीट मामले को लेकर बताया कि मेरे परिवार का गोतिया के ही देवनंदन यादव के साथ जमीन विवाद चला आ रहा है। आज जब मैं घर में अकेली थी तभी देवनंदन यादव और उसका बेटा नीरज यादव उसकी पत्नी अनिता, शंकर यादव तथा प्रीतम यादव आदि ने लाठी डंडे तथा खंती से लैस होकर मेरे घर में घुस आया और गाली गलौच करते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगा। मेरे शोर मचाने पर गांव के लोग जमा होने लगे तब ये सभी लोग भाग गए। जाते-जाते इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।...