मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में परिवहन विभाग इन दिनों गंभीर प्रशासनिक और कर्मियों के संकट से जूझ रहा है। पर्याप्त मानव बल और संसाधनों के अभाव में कार्यालय की स्थिति बदहाल हो चुकी है, जिसके कारण दैनिक विभागीय कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। आलम यह है कि पूरे जिले की परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का जिम्मा महज एक जिला परिवहन पदाधिकारी, एक मोटरयान निरीक्षक और सीमित संख्या में तैनात कर्मचारियों के कंधों पर आ टिका है। ​कर्मचारियों के आधे से अधिक पद खाली यह भी पढ़ें- Munger News: पेज 9 की लीड-स्ट्रीट लाइटों की बदहाली से अंधेरे में मुंगेर कर्मचारियों की कमी से प्रभावित कार्य विभाग में स्वीकृत पदों की तुलना में कार्यरत कर्मियों की संख्या बेहद कम है। मिली जानकारी के अनुसार, कार्यालय में ब्लॉक ट्रां...