Munger News: पेज तीन की लीड- नहीं सुधरी पूरबसराय-सीताकुंड सड़क की सूरत, गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को दावत
मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। विकास के दावों और हकीकत के बीच का अंतर देखना हो, तो पूरबसराय से ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थल सीताकुंड को जोड़ने वाली सड़क को देखा जा सकता है। यह सड़क पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। आलम यह है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह मार्ग किसी 'टोर्चर ट्रैक' से कम नहीं रह गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी जर्जर मार्ग से बीते 16 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद गुजरे थे। वे बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेने के लिए इसी रास्ते से गए थे। उम्मीद थी कि प्रदेश के इतने बड़े कद के नेता के दौरे के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग जाग उठेगा और कम से कम तात्कालिक मरम्मत कार्य तो शुरू हो ही जाएगा। लेकिन, हकीकत यह है कि उनके दौरे के कई दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.