मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन मुंगेर सदर प्रखंड की गंगा तटवर्ती गांवों में घाटों की स्थिति व्रतियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा सकती है। महुली, मनियारचक, सीताकुंड डीह, महेशपुर, तौफिर, कुतलूपुर और भेलवा सहित विभिन्न गंगा घाटों पर कछार, ऊबड़-खाबड़ जमीन और कटाव प्रभावित हिस्सों की स्थिति को लेकर समय रहते जरूरी इंतजाम करने की जरूरत है। छठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों तक पहुंचने के रास्ते, पानी में उतरने की जगह और आसपास की जमीन सुरक्षित नहीं हुई तो व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ---- यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर में शांति और सौहार्द के साथ म मनेगी काली पूजा, दीपावली और छठ: शांति समिति की बै...