Munger News: पेज तीन की लीड-कागजों में सिमटा हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम: अक्टूबर शुरू, पर मुंगेर के 58 चौराहों पर अब तक नहीं लगे एआई कैमरे
मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सड़कों पर यातायात के भारी दबाव को कम करने और शहर को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित 'इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' (आईटीएमएस) मुंगेर में पूरी तरह कछुआ चाल का शिकार हो गया है। विभागीय दावों के मुताबिक जिस हाईटेक व्यवस्था को अगस्त महीने से ही शहर में लागू हो जाना चाहिए था, वह अक्टूबर का महीना शुरू होने के बाद भी केवल खंभों तक ही सीमित सिमट कर रह गई है। धरातल पर केवल खंभे, गायब हैं एआई कैमरेः
योजना की जानकारी योजना के तहत मुंगेर शहर के सबसे अधिक भीड़-भाड़ वाले करीब 58 प्रमुख चौक-चौराहों का चयन किया गया था। इनमें राजीव गांधी चौक, बाटा चौक, दीनदयाल चौक, गांधी चौक, सदर अस्पताल, जुबली वेल और स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके शामिल हैं। इन स्थानों पर एआई आधारित ऑट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.