Munger News: पेज चार का बॉटम-लौहनगरी जमालपुर की संस्कृति में रची-बसी हैं मां दुर्गा और काली की झांकियां
मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में मां दुर्गा और काली की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ निकलने वाली आकर्षक झांकियां शहर की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी हैं। आस्था, परंपरा और सामाजिक सद्भाव से जुड़ी इन झांकियों को देखने के लिए हर साल जमालपुर के अलावा मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 50 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी शहर की 20 दुर्गा और काली पूजा समितियां पिछले एक माह से झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। हालांकि, इस बार प्रशासन ने झांकियों की प्रस्तुति को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुंगेर के एसडीएम कुमार अभिषेक ने कहा कि विसर्जन जुलूस में ऐसी झांकियों की अनुमति नहीं होगी, जिनसे किसी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे अथवा सामाजिक सौहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.