मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कटने वाले ई-चालान को समय पर जमा नहीं करना वाहन मालिकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। क्योंकि, पेंडिंग चालान की वसूली के लिए परिवहन विभाग सख्त हो रहा है। इसके तहत चालान जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा। वहीं, लंबे समय से चालान लंबित रखने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

चालान वसूली अभियान तेज पिछले महीने 88 लाख का चालान, वसूली हुई महज 36 लाख: विभागीय सूत्र से मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने मुंगेर जिले में करीब 1,800 वाहनों का लगभग 88 लाख रुपये का चालान काटा गया। इनमें से करीब 700 वाहन मालिकों ने ही लगभग 36 लाख रुपये जमा किए। इस तरह एक हजार से अधिक वाहन मालिकों के पास करीब 52 लाख रुपये ...