मुंगेर, नवम्बर 29 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। अपना बिहार भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक रविवार को अध्यक्ष पूर्व सैनिक आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें ऑनरी कैप्टन नटराज, वारंट ऑफिसर हेमंत, सूबेदार एसके शुक्ला, सूबेदार नगीना पासवान और धर्मेंद्र को कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया। वहीं, सूबेदार नगीना पासवान को कार्यकारी सचिव तथा मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में पूर्व सैनिकों की मांग पर सदर अस्पताल में स्थान आवंटित करने के लिए डीएम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही मुंगेर में ईसीएचएस के तहत अस्पतालों का इंपैनलमेंट कराने, सीएसडी कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा मुंगेर विश्वविद्यालय में संविदा पर कार्यरत रहे 11 पूर्व सैनिकों की पुनर्नि...