Munger News: पूर्व विधायक स्व. अनंत सत्याथीं को दी श्रद्धाजंलि
मुंगेर, अक्टूबर 3 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। पूर्व विधायक स्व.अनंत कुमार सत्यार्थी की तीसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव पोखरिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आयोजन उनके पुत्र शानू कुमार सत्यार्थी ने किया। सभा में पुराने साथियों, समर्थकों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव और जनसेवा के कार्यों को याद किया। कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ दिया। पुत्र शानू कुमार सत्यार्थी ने कहा कि पिता का जीवन और क्षेत्र के विकास के उनके सपने हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। मौके पर मनोहर यादव, पूर्व मुखिया चंद्रशेखर यादव, सुनील सिंह, बिपिन खिरहरी, अभिमन्यु यादव, भोला गोस्वामी, अनिरुद्ध यादव, धर्मवीर यादव, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.