Munger News: पूर्व विधायक प्रणव कुमार ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अपने भवन निर्माण की उम्मीदें एक बार फिर जग गई हैं। पूर्व विधायक प्रणव कुमार ने मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर्स से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का यथाशीघ्र अधिग्रहण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा। विधायक ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा वर्षों पूर्व मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्माण के लिये प्रस्तावित भूमि की स्वीकृति दी जा चुकी है। इतना ही नहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए आवश्यक राशि भी आवंटित कर दी गई है। इसके बावजूद अब तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है, जिससे विश्वविद्यालय का अपना कैंपस बनने में लगातार देरी हो रही है।मांग पत्र के जरिए पूर्व विधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.