Munger News: पूर्व रेलवे इंटर कॉलेज में 500 विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास
मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।पूर्व रेलवे इंटर कॉलेज, जमालपुर में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के उद्देश्य से योगाभ्यास कराया गया। इसमें पहली से 12वीं कक्षा तक के करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के आचार्य सुखदीपानंद अवधूत ने विद्यार्थियों को विभिन्न शारीरिक आसन और मानसिक एकाग्रता से जुड़े अभ्यास कराए। उन्होंने नियमित योगाभ्यास के महत्व से भी अवगत कराया। मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य विनोद कुमार मीणा ने कहा कि प्रतिदिन व्यायाम करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इससे न केवल शरीर को रोगमुक्त रखने में मदद मिलती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक क्षमताओं का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति के अनुरूप योग और आसनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.