Munger News: पूरबसराय से 20 कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
मुंगेर, नवम्बर 6 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरबसराय थाना क्षेत्र के कमेला रोड आजाद कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 20 राउंड कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. सलाम खान (पिता-स्व. अब्दुल रऊफ) के रूप में हुई है। इस संबंध में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मो. सलाम खान अपने किराए के मकान में अवैध हथियार एवं गोली का कारोबार कर रहा है। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस बल के साथ एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।तलाशी यह भी पढ़ें- Mau News: गोवध और आर्म्स एक्ट के आरोपी के घर पहुंची पुलिस, चस्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.