मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को पंचवदन मंदिर जाने वाले मार्ग पर सोमवार को श्रद्धालुओं से भरा टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार सात श्रद्धालु गड्ढे में जा गिरे। गनीमत रहा कि टोटो दुर्घटना में सभी सवार श्रद्धालु बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों और मार्ग से गुजर रहे अन्य श्रद्धालुओं की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गड्ढे में उतरे और उसमें फंसे श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को सड़क पर पहुंचाने के बाद लोगों ने काफी मशक्कत कर टोटो को भी गड्ढे से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गड्ढे में फंसकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा टोटो, बाल-बाल बचे यात्री घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद यदि स...