Munger News: पुल की बैरिकेडिंग तोड़ नदी में गिरी कार, सवार सुरक्षित
मुंगेर, अक्टूबर 1 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर-संग्रामपुर मुख्य पथ एसएच-22 पर धौनी गांव के चौरा नदी पुल पर गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक समेत सभी सवारों को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, कार संग्रामपुर की ओर से भागलपुर जा रही थी। चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले चालक समेत सभी सवार मौके से चले गए। तारापुर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार चौरा नदी पुल पर लगातार हादसे हो रहे हैं। श्रावणी मेले के दौरान भी पुल पर मजबूत लोहे का पैरापेट बनाने की मांग की गई थी, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.