मुंगेर, अक्टूबर 21 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को मुंगेर पुलिस केंद्र में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा, अखंडता और कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ​कार्यक्रम में मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सैयद इमरान मसूद समेत जिले के तमाम वरीय पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे। अधिकारियों और जवानों ने पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र और माल्यार्पण कर वीरों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलिमुंगेर में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि कर्तव्य निष्ठा का लिया संकल्पः यह भी...