Munger News: पुलिस-प्रशासन की सील तोड़ रेलवे क्वार्टर में हुई चोरी कांड का उद्भेदन, सामान के साथ चार धराए
मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के रेलवे रामपुर कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 488 एबी की प्रशासनिक सील तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी कांड का उद्भेदन किया है। पुलिस ने ना सिर्फ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, बल्कि आरोपितों के घरों से चोरी के कुछ सामान भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बड़ी दरियापुर निवासी बालेश्वर राम का पुत्र मोनु कुमार, बड़ी दरियापुर निवासी स्व. उपेंद्र यादव का पुत्र छोटू कुमार, रामपुर कॉलोनी रेलवे क्वार्टर नंबर 369 जी निवासी स्व. मदन राम ऋषव कुमार, सदर बाजार निवासी विजय कुमार दास का पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है।इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि चोरी घटना होने की जानकारी मिलते ही जहां थाना में कांड संख्या 163/26...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.