Munger News: पुलिस पदाधिकारी की हत्या मामले में आठ दोषी करार, सजा पर फैसला 7 सितंबर को
मुंगेर, अगस्त 25 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने वर्ष 2025 में पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में सोमवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ, मुंगेर की अदालत ने आठ अभियुक्तों को दोषी करार दिया। अदालत ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत सभी को दोषी पाया। सजा के बिंदु पर सुनवाई 7 सितंबर 2026 को होगी। मामला 14 मार्च 2025 यानी होली के दिन का है। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2:05 बजे नंदलालपुर स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सिपाही दीपक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.