मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड की बंगलवा पंचायत में बंगलवा बाजार से घटवारी जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर गंदा पानी जमा है, वहीं पुलिया के पास सड़क का हिस्सा धंसकर टूट गया है। पानी में डूबे गड्ढे और बिखरे पत्थर व मलबे के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों से समस्या बरकरार है, लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ने मरम्मत की पहल नहीं की है। सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने से स्थिति और खराब हो गई है। जलजमाव के कारण गड्ढे की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में बाइक सवार और अन्य वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो ...