Munger News: पुरखी पोखर का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साहब यादव ने मंगलवार को प्रखंड के चौरगांव पंचायत अंतर्गत जलकुंभी से भरे पुरखी पोखर का निरीक्षण किया। इस मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी जयप्रकाश कुमार, पीआरएस रंजीत कुमार, समाजसेवी रंभा कुमारी एवं सदानंद सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण मिथिलेश पासवान, सदानंद सिंह, मनीष कुमार, निवास मंडल, राजेश सिंह, शंकर सिंह, शिवचरण सिंह, अजय यादव सहित अन्य ने बताया कि ममई एवं अद्रास के 6 वार्ड के श्रद्धालु छठ पर्व मनाने पुरखी पोखर पर पहुंचते हैं। लेकिन समूचे पोखर में जलकुंभी भरे रहने के कारण श्रद्धालुओं को काफी कठिनाई होगी। साथ ही सीढ़ी घाट नहीं रहने से श्रद्धालुओं को गहरे पानी में उतरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Ranchi ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.