मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अंचल के तिलडीहा मंदिर के आसपास सांस्कृतिक पर्यटन विकास योजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। अधिग्रहण से किसी परिवार के विस्थापित होने की संभावना नहीं है। यह बात राजस्व अधिकारी,तारापुर के प्रतिवेदन में सामने आई है। जिला भू-अर्जन कार्यालय,मुंगेर की ओर से तैयार पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन योजना के प्रारूप में बताया गया है कि, योजना के लिए मौजा गोगाचक थाना नंबर-195 और मौजा धोबई थाना नंबर-194 में भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। प्रतिवेदन के अनुसार अधिग्रहण के कारण किसी व्यक्ति या परिवार का विस्थापन नहीं हो रहा है। ऐसे में भू-अर्जन अधिनियम-2013 की दूसरी अनुसूची में वर्णित पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन से संबंधित हकदारी तत्व इस प...