Munger News: पीछे से टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर, पांच घायल
मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर देवघर जाने के लिए निकले कांवरियों का जत्था रविवार अहले सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बोचाही के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया। सुबह करीब 4 बजे सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप सवार पांच कांवरिया घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 24 घंटे मुस्तैद यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहीं, मुफस्सिल थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैवलर बस को जब्त कर लिया है, जबकि चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार होने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- Munger News: पीछे से टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर, पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.