मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: संग्रामपुर,एसं। नगर पंचायत संग्रामपुर कार्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद नीलम देवी ने की, जबकि संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने किया। मौके पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार एवं कनीय अभियंता धीरंद्र कुमार उपस्थित थे।

योजना की जानकारी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन किया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी। साथ ही सरकार की ओर से निर्धारित अनुदान भी दिया जाता है।

सोलर सिस्टम के खर्च उन्होंने बताया कि एक कि...