Munger News: पिस्तौल के बट से मारकर महिला को किया जख्मी, केस दर्ज
मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट कर पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना 24 अगस्त की शाम की है। मामले को लेकर बड़ी दरियापुर निवासी पूनम देवी ने जमालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, पूनम देवी मुख्य मार्केट की गली से जमालपुर स्टेशन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान खलासी मोहल्ला निवासी राजकुमार गुप्ता तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और महिला को घेर लिया। आरोप है कि, राजकुमार गुप्ता ने महिला की सिर पर पिस्तौल तानकर केस उठाने की धमकी दी। केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि साथ आए अज्ञात लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। सिर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.